{"_id":"7e273b32a7418597d674863873413ce5","slug":"being-sold-government-land-without-permission-of-the-soil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर अनुमति बेची जा रही सरकारी भूमि की मिट्टी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगैर अनुमति बेची जा रही सरकारी भूमि की मिट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Fri, 25 Sep 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों क्षेत्र में एनएचआई द्वारा सड़क का विस्तारीकरण कार्य किया जा रहा है। सड़क किनारे नाली बनाने को पोकलैंड लगाकर भूमि का खुुदान किया जा रहा है। इस कार्य में लगे ठेकेदार द्वारा प्रशासन से बिना अनुमति लिए मिट्टी बेची जा रही है।
विज्ञापन
सितारगंज से टनकपुर तक बनने वाले एनएच-125 का विस्तारीकरण कार्य एनएचआई द्वारा कराया जा रहा है। बनबसा में सड़क किनारे नाली बनाने को खुदाई की जा रही है। आरोप है कि जमीन से निकलने वाली मिट्टी को बिना अनुमति लिए ठेकेदार द्वारा बेची जा रही है।
विज्ञापन
एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि नियमानुसार मिट्टी का उपयोग एनएचआई द्वारा उसी जगह किया जाना जायज है, किंतु मिट्टी अन्यत्र ले जाने पर सरकार को रायल्टी का भुगतान किया जाना चाहिए, जिसके लिए ठेकेदार द्वारा अनुमति भी ली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन