{"_id":"ab40961c09fdbade9eabc587436a6288","slug":"bear-attack-on-the-young-man-refere-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने युवक पर किया हमला, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भालू ने युवक पर किया हमला, रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
शारदा रेंज के पूर्वी दुलागाड़ बीट में भालू ने हमला कर दैनिक मजदूर वाचर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। संयुक्त अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने घायल को विभाग की ओर से पांच हजार रुपये की सहायता दी है।
विज्ञापन
दुगाड़ीगोठ बिरिया मझोला, थाना नानकमत्ता निवासी प्रकाश चंद्र भट्ट (37) पुत्र मोतीराम भट्ट शनिवार शाम वाचर की नौकरी के लिए वन बीट अधिकारी से मिलने कलौनिया चौकी जा रहा था।
विज्ञापन
पूर्वी दुलागाड़ बीट में भालू ने उस पर हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में किसी तरह प्रकाश कलौनिया चौकी पहुंचा। यहां से वन बीट अधिकारी कैलाश चंद्र पंत ने संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक एचएस ह्यांकी ने बताया कि घायल की हालत नाजुक थी, जिस कारण हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन