{"_id":"5aeb50ab4f1c1b63098b7cd5","slug":"91525371051-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीदू गांव से 34 पेटी अवैध शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लीदू गांव से 34 पेटी अवैध शराब बरामद
Updated Thu, 03 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के लीदू गांव में आबकारी, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर एक घर में अवैध रूप से रखी 34 पेटी देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा।
एसओजी प्रभारी ललित पांडेय ने बताया कि लीदू गांव के खुशाल सिंह की दुकान के निचले तल में बनाए गए गोदाम में 34 पेटी देशी शराब बरामद हुई जिसकी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है। आबकारी अधिकारी प्रतिमन सिंह कन्याल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में धर्मवीर सिंह बिष्ट, दीपक प्रसाद, भूपाल चंद, राजस्व कर्मी आदि शामिल थे।