फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   भांग की खेती नष्ट करने को 42 प्रधानों को नोटिस दिया

भांग की खेती नष्ट करने को 42 प्रधानों को नोटिस दिया

Thu, 12 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
भांग की खेती नष्ट करने को 42 प्रधानों को नोटिस दिया

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पुलिस ने पाटी क्षेत्र में भांग की खेती किए जाने की सूचना पर 42 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को नोटिस दिया है। इन ग्राम पंचायतों में कई जगह भांग की खेती होने की सूचना है।


पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल द्वारा भेजे गए नोटिस में जल्द से जल्द इस भांग को नष्ट कराने के आदेश दिए गए हैं। आदेश को नहीं मानने पर विधिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। कहा कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 47 के अंतर्गत भांग की खेती किए जाने की सूचना ग्राम प्रधानों द्वारा दिए जाने का प्रावधान है, मगर प्रधानों द्वारा ऐसा नहीं किया गया है। भांग की खेती करना 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 10 वर्ष तक का कारावास और एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। बता दें कि पिछले साल देहरादून से आई नारकोटिक्स की टीम ने जिले में कई जगह भांग की खेती नष्ट करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed