{"_id":"5a9ad9044f1c1bdd0b8b6be1","slug":"91520097540-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैराज से नदी में कूदी किशोरी का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैराज से नदी में कूदी किशोरी का शव बरामद
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर बैराज से शारदा नदी में कूदी नेपाली किशोरी का शव शुक्रवार को बरामद हो गया। पुलिस ने नेपाल पुलिस के माध्यम से शव मृतका के परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
बृहस्पतिवार को नेपाल के ब्रह्मदेव की रहने वाली ममता बिष्ट (16) पुत्री विक्की बिष्ट ने टनकपुर बैराज से अचानक नदी में छलांग लगा दी थी। घटना का पता चलने के बाद से पुलिस के तैराक उसकी तलाश में जुटे थे। घटना स्थल पर मिली किशोरी की घड़ी एवं चप्पल से उसकी शिनाख्त हुई थी। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बैराज के पास नदी में किशोरी का शव बरामद हुआ। कोतवाल ने बताया कि नेपाल पुलिस के माध्यम से किशोरी का शव उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। किशोरी ने नदी में कूद क्यों मारी, इस बारे में न तो परिजनों ने कुछ बताया और न ही पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी है।