फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बनबसा में चंदनी के पास पलटी बुलेरा, सात यात्री घायल

बनबसा में चंदनी के पास पलटी बुलेरा, सात यात्री घायल

Fri, 17 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में चंदनी के पास पलटी बुलेरा, सात यात्री घायल

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-बनबसा राष्ट्रीय राजमार्ग में चंदनी गांव के पास एक जीप (बुलेरो) अनियंत्रित होकर मार्ग से नीचेे की तरफ पलट गई। दुर्घटना में वाहन में में सवार पिथौरागढ़ जिले के सात यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से दो को छोड़ कर अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम टनकपुर से चकरपुर जा रही एक जीप (बुलेरो) चंदनी स्कूल के पास अनियंत्रित होकर मार्ग से नीचे उतर कर पलट गई। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 आपात कालीन सेवा वाहन से घायलों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। दुर्घटना में जीप में सवार पिथौरागढ़ जिले के वड्डा निवासी प्रेमा (65) पत्नी चंचल सिंह, शेरा गांव निवासी चंद्रकला (50) पत्नी गजेंद्र सिंह, खड़ेत गांव निवासी सरोज देवी (55) पत्नी दरबान सिंह, सिलौनी वड्डा निवासी बबीता (23) पत्नी उमाशंकर, उमाशंकर (35) पुत्र गोपाल राम, उमाशंकर की पुत्री पावनी (5), पुत्र प्रियांशु (8) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों के अस्पताल पहुंचते ही चिकित्साधिकारी डा. हेमंत शर्मा व अस्पताल स्टाफ घायलों के उपचार में जुट गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. एचएस ह्यांकी ने बताया कि उमाशंकर व प्रियांशु को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य घायलों के सिर में चोट के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया गया है कि हादसे में घायल यात्रियों में ज्यादातर यात्री चकरपुर अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed