फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग नव विवाहिता ने जान दी

ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग नव विवाहिता ने जान दी

Wed, 05 Dec 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग नव विवाहिता ने जान दी
चंपावत। खेतीखान की एक नवविवाहिता की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। नवविवाहिता के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए नवविवाहिता को उत्पीड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई का कहना है कि बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा के दयाकृष्ण जोशी की बेटी मीना (23) का खेतीखान सिर्तोली के रमेश जोशी से करीब डेढ़ वर्ष पहले विवाह हुआ था। मीना की डेढ़ माह की एक बेटी है।
विज्ञापन


पति रमेश जोशी ने बताया कि मंगलवार रात मीना खाना खाने के बाद बेटी के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। देर रात उसे कई बार उल्टी हुई। हालात बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि बेहद गंभीर स्थिति मेें अस्पताल लाई गई थी। इलाज करने वाले चिकित्सक ने बताया कि मीना की हालत रेफर करने लायक भी नहीं थी। बाद में उप जिला मजिस्ट्रेट सीमा विश्वकर्मा और कोतवाली के दरोगा जसवीर चौहान ने भी मृतका के पति से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर बाद हरिद्वा से यहां पहुंचे मीना के भाई और कथावाचक प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने पति और ससुरालियों पर मीना को दहेज और अन्य वजहों से मारपीट करने तथा तंग करने का आरोप लगाया। कृष्ण शास्त्री ने कहा कि करीब दस दिन पूर्व मीना के फोन का सिम को तोड़ा गया था और उससे मोबाइल फोन भी छीन लिया गया था। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने कहा कि मायके वालों की तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed