{"_id":"5b0d90104f1c1ba86e8b5500","slug":"81527615504-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
Updated Tue, 29 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर गैंड़ाखाली में सोमवार रात मैक्स की टक्कर से मृत गैंड़ाखाली निवासी लक्ष्मण सिंह सामंत (55) का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के परिजनों ने हादसे के दूसरे दिन भी दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। इधर, पुलिस ने फरार मैक्स चालक का पता लगा लिया है।
बता दें कि लक्ष्मण सिंह सामंत सोमवार रात करीब सवा आठ बजे अपने घर के गेट पर सड़क किनारे खड़े था कि अनियंत्रित मैक्स (यूए 03/0048) ने उसे टक्कर मार दी। उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में लिप्त मैक्स को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक का पता लग चुका है, लेकिन परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद ही चालक की गिरफ्तारी एवं अन्य कार्रवाई की जाएगी।