फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एक युवक के शारदा नहर में डूबने की आशंका

एक युवक के शारदा नहर में डूबने की आशंका

Wed, 29 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
एक युवक के शारदा नहर में डूबने की आशंका
बनबसा (चंपावत)। एक युवक की बाइक का शारदा नहर के साइफन पर बने पैदल पुल की मुंडेर पर मिलने से उसके नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तैराकों के साथ रेस्क्यू आपरेशन चलाकर युवक की तलाश की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात को चंदफार्म निवासी रमेश चंद भट्ट पुत्र स्व. गोविंद बल्लभ भट्ट अपने मामा की शादी में देवीपुरा गया था। रमेश की मां और भाई भी देवीपुरा उसी शादी में गए हुए थे।
विज्ञापन


रात में रमेश ने देवीपुरा में मौजूद अपने परिजनों को बताया कि कि वह गढ़ीगोठ शादी में जा रहा है। रात में रमेश के घर वाले यह मानकर चल रहे थे कि वह गढ़ीगोठ में शादी में होगा। लेकिन बुधवार की सुबह जब रमेश काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच गढ़ीगोठ निवासी हीरा चंद ने पुलिस को एक बाइक यूके 03 ए 4084 के धनुषपुल के पास शारदा नहर के पैदल पुल के नीचे मुंडेर पर पड़ी होने की सूचना दी।

मौके पर पर जाने पर पता चला कि उक्त बाइक रमेश की है। बाइक पैदल पुल के नीचे मुंडेर पर पड़ी होने से युवक के नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि युवक तलाश की जा रही है।


फिलहाल उसका कहीं पता नही चल सका। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि पुलिस के अलावा एक दर्जन तैराकों को नहर में उतारा गया किंतु उसका कहीं पता नही पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed