फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एसपी आए एक्शन में, बैराज चौकी पर गिरी गाज

एसपी आए एक्शन में, बैराज चौकी पर गिरी गाज

Fri, 16 Jun 2017 10:56 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
एसपी आए एक्शन में, बैराज चौकी पर गिरी गाज

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। अवकाश से वापस लौटते ही एसपी आरसी राजगुरु ने शारदा बैराज चौकी स्टाफ को बदल दिया है। इसे एक होमगार्ड द्वारा नेपाली नागरिकों से चेकिंग की आड़ में पैसे वसूलने वाले वीडियो के वायरल होने की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। टनकपुर में तैनात एसआई कुंदल सिंह राठौर को बैराज चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।



एक होमगार्ड द्वारा नेपाली यात्रियों से अवैध वसूली के प्रकरण से बनबसा स्थित शारदा बैराज चौकी बैकपुट पर आ गई है। एसपी अब पुलिस की छवि सुधारने के प्रयास में लगे हैं। पूर्णागिरि मेला ड्यूटी को यूएसनगर जिले से आए होमगार्ड की करतूत से क्षेत्र के अलावा नेपाल में बैराज पुलिस की छवि काफी खराब हुई। इस मामले में एक एएसआई समेत चार जवानों को पहले ही चौकी से हटाकर लाईन हाजिर किया जा चुका है। लेकिन अवकाश से लौटने के बाद एसपी ने चौकी प्रभारी समेत अन्य जवानों को भी बैराज चौकी से हटा दिया है। घटना वाले दिन बैराज चौकी से अन्यत्र ड्यूटियों में रहे जवानों को हटाए जाने पर एसपी ने इसे अनुशासनात्मक कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि अभी पूरे मामले की जांच चल रही है। घटना की वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की भी जांच की जाऐगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed