{"_id":"5ac26be24f1c1b1a6a8b4fa7","slug":"71522691042-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ मारपीट का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के साथ मारपीट का आरोपी पति गिरफ्तार
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पत्नी के साथ मारपीट, अभ्रदता करने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि रविवार की देर शाम सोनिका गहतोड़ी निवासी निकट हनुमान मंदिर लोहाघाट ने पति नवीन चंद्र गहतोड़ी पुत्र लीलाधर गहतोड़ी पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौच करने, बहन के साथ छेड़खानी करने की तहरीर दी। सोनिका की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 354, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
मामले की विवेचना महिला एसआई अंजू यादव को सौंपी गई, जिन्होंने सोमवार को आरोपी को रिमांड में लेकर उसके बयान दर्ज करने के बाद उसे चंपावत सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।