{"_id":"59ac3d1e4f1c1b55738b4f7f","slug":"71504460062-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के शटर से टकराया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के शटर से टकराया बाइक सवार, मौत
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। यहां टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर मांदली के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक के दुकान के शटर में टकराने से बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 8.30 बजे तेज गति से आ रही एक बाइक पेट्रोल पंप के पास की एक दुकान के शटर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार मौहम्मद चांद कुरैशी (38) पुत्र मौहम्मद शाकिर हुसैन निवासी खुटान (शाहजहांपुर जिला) बुरी तरह घायल हो गया। मौहम्मद चांद को आपात चिकित्सा सेवा 108 के जरिये जिला अस्पताल ले जाया गया। राजमिस्त्री का काम करने वाला मौहम्मद चांद कुरैशी यहां अपने भाई के साथ रहता था।
व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा सहित काफी लोग मदद के लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन बाइक सवार को बचाया नहीं जा सका। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने बताया कि सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोट की वजह से उसकी मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। इस वर्ष अब तक हुए सात दोपहिये वाहनों के हादसों में तीन लोगों की जान जा चुकी है।