फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पुलिस ने 7.10 ग्राम स्मैक सहित दो युवकों को दबोचा

पुलिस ने 7.10 ग्राम स्मैक सहित दो युवकों को दबोचा

Fri, 06 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 7.10 ग्राम स्मैक सहित दो युवकों को दबोचा

विज्ञापन
चंपावत। मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है। शुक्रवार को चल्थी चौकी पुलिस ने 7.10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी मैदानी क्षेत्र से स्मैक लेकर पिथौरागढ़ जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के बाद 14 दिनों की हिरासत में लोहाघाट न्यायिक बंदीगृह भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुुंज्याल ने बताया कि कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को चल्थी चौकी से 150 मीटर की दूरी पर स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय से दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनमें से नरेंद्र सिंह महर निवासी देवलथल पिथौरागढ़ की पेंट की जेब से 3.90 ग्राम और शोभित कुमार निवासी भाटकोट पिथौरागढ़ के कब्जे से 3.20 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। स्मैक बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल सुभाष कोहली और नरेश कुमार आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन


चंपावत में स्मैक बरामदगी का पहला मामला
चंपावत। पुलिस की ओर से चंपावत कोतवाली क्षेत्र में स्मैक बरामदगी का यह पहला मामला है। इससे पूर्व टनकपुर और लोहाघाट में स्मैक बरामदगी के एक-एक मामले प्रकाश में आ चुके हैं। एसपी के अनुसार आरोपी नरेंद्र जहां देहरादून से होटल मैनजमेंट की पढ़ाई करता है, जबकि शोभित कार मैकेनिक है। दोनों को स्मैक पिथौरागढ़ पहुंचाने के एवज में दो हजार रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed