फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   46 thousand disclose theft

46 हजार की चोरी का खुलासा

Sun, 01 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 01 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
46 thousand disclose theft

सब्जी की एक दुकान से करीब दो महीने पूर्व हुई चोरी का शनिवार को खुलासा हो गया। पुलिस ने नहीं, आरोपी को खुद दुकानदार ने दबोचा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


इस साल 29 अगस्त को मोटर स्टेशन में सब्जी विक्रेता लक्ष्मण सिंह की दुकान से बैग में रखे 46 हजार रुपये चोरी हो गए। तब दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन


शनिवार को दुकानदार कुछ देर के लिए दुकान से कहीं गया और अपने परिचित दीवान सिंह को दुकान की देखरेख करने के लिए कह गया।

इस बीच दुकान में काम करने वाले ग्राम ललुवापानी निवासी अशोक कुमार ने गल्ले से 500 रुपये निकाल लिए। जिस पर दीवान ने अशोक को पैसे निकालते रंगेहाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस चोरी से सब्जी विक्रेता को 46 हजार रुपये की चोरी में भी अशोक के हाथ होने का शक हुआ। पूछताछ की गई, तो अशोक ने 46 हजार रुपये चुराने की बात कबूली।

बाद में आरोपी की निशानदेही पर रकम वाला बैग भी मिल गया। सब्जी विक्रेता लक्ष्मण सिंह ने बाजार पुलिस चौकी जाकर वहां तहरीर समेत आरोपी को भी सौंप दिया।

 चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आरोपी अशोक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed