{"_id":"5a9831564f1c1b512f8b4f6f","slug":"41519923542-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौले में चप्पल पहन आने से रोका, विक्षिप्त ने त्रिशूल से हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौले में चप्पल पहन आने से रोका, विक्षिप्त ने त्रिशूल से हमला किया
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। तल्लादेश क्षेत्र के पोलप ग्राम पंचायत में एक महिला को नौले से चप्पल पहनकर पानी न निकालने देना भारी पड़ा। पानी नहीं लेने देने से गुस्साए मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने नौले के गुंबद में लगे त्रिशूल से महिला के मुंह पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। पीड़िता को जिला अस्पताल में उपचार के बाद उच्च केंद्र के लिए किया गया है।
पोलप के पूर्व ग्राम प्रधान प्रहलाद सिंह उरियाल की भाभी द्रोपदी देवी (53) पत्नी स्वर्गीय डुंगर सिंह बुधवार की शाम को नौले में पानी भरने गई थी। इस बीच एक मानसिक रूप से कमजोर हुकूम सिंह नौले के पास आ धमका। वह चप्पल पहन कर ही नौले से पानी भरने लगा। द्रोपदी देवी ने नौले की शुद्धता के चलते चप्पल पहन कर नहीं जाने को कहा। मगर विक्षिप्त व्यक्ति को यह नागवार गुजरा। आरोप है कि उसने नौले के गुंबद में पड़े लोहे के त्रिशूल से द्रोपदी देवी पर वार कर दिया। इससे द्रोपदी देवी बुरी तरह लहुलूहान हो गई।
द्रोपदी को आननफानन में जिला अस्पताल लाया गया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने बताया कि द्रोपदी के मुंह में गंभीर घाव लगे हैं। टांके लगाने और अन्य प्राथमिक इलाज के बाद महिला को बृहस्पतिवार को उच्च केंद्र रेफर किया गया है। महिला के परिजनों की तहरीर पर तामली थाने की पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। अलबत्ता अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।