{"_id":"5a5b92fd4f1c1ba5268b45c7","slug":"41515950845-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे में लटक महिला ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे में लटक महिला ने जान दी
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र में एक महिला ने फंदे में लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के लिए शव को शाम को यहां जिला अस्पताल लाया गया। खुदकुशी की वजह का पता नहीं लग सका है।
जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से करीब 39 किलोमीटर दूर तल्लादेश क्षेत्र के रमैला ग्राम पंचायत में दीपा देवी (24) पत्नी ओब प्रसाद ने एक पेड़ में फंदा डाल आत्महत्या कर ली। मृतका की दो बेटियां हैं। महिला कुछ समय पूर्व अपने ससुराल हरिद्वार (श्यामपुर) से मायके आई थी। शनिवार की शाम को घर से करीब 1.5 किलोमीटर दूर मंदिर के पास के एक पेड़ में फंदा डालकर अपनी जान दे दी।
देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की, तो दीपा पेड़ से लटकी मिली। रविवार को पूर्वान्ह तामली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा हरगोविंद भट्ट ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को चंपावत जिला अस्पताल भेजा। बताया गया कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। देवी-देवताओं की पूजा के लिए ससुराल से मायके आई थी।
विज्ञापन
चंद्रशेखर