{"_id":"5acf98b54f1c1b593e8b4ccc","slug":"31523554485-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट से 70 पेटी अवैध शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहाघाट से 70 पेटी अवैध शराब बरामद
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 70 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बीएस बृजवाल ने बताया कि बुधवार शाम को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की तलाशी के दौरान बाराकोट लिंक मार्ग पर पिथौरागढ़ जा रही जीप (यूके 05/सीए 1244) से 70 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पूछताछ में कार चालक सुरेश कुमार निवासी ग्राम डुंगरी फर्त्याल ने बताया कि वह शराब को पिथौरागढ़ ले जा रहा था। एसओ ने बताया कि पकड़ी गई शराब में 39 पेटी रिच ब्लू ह्विस्की, 26 पेटी चार्ली रम के पव्वे तथा इसी ब्रांड के पांच पेटी अद्धे बरामद किए गए। बरामद की गई शराब की कीमत तीन लाख रुपये बतायी जा रही है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र मेहता, बिहारी लाल और राकेश रौंकली शामिल थे।
तो क्या 30 पेटी कहीं गायब हो गई?
बाराकोट लिंक मार्ग में 70 पेटियां अंग्रेजी शराब पकड़ने के बाद से दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा। शराब के कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति ने नाम नहीं छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि कार में अंग्रेजी शराब की 100 पेटियां थीं। पुराना स्टॉक होने के कारण उनके पास कोई कागजात नहीं थे। पुलिस को शराब की बरामद सभी 100 पेटियां दर्ज करनी चाहिए थी। इधर पुलिस का कहना है कि शराब की 70 पेटी ही बरामद हुई है।