{"_id":"59650d034f1c1b3d488b458d","slug":"31499794691-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग व पुलिस के छापे में शीशम के दो अवैध लट्ठे बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग व पुलिस के छापे में शीशम के दो अवैध लट्ठे बरामद
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
शीशम के दो अवैध लट्ठे जब्त
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर की नईबस्ती में छापा मार एक व्यक्ति के घर से शीशम के दो भारी-भरकम लट्ठे जब्त किए हैं। वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने बताया कि मुखबिर ने शहर में लकड़ी तस्करी की सूचना दी थी। इस आधार पर शहर के नईबस्ती वार्ड पांच में बीरू प्रजापति के घर में पुलिस टीम के साथ छापा मारा गया तो वहां छिपाकर रखे गए शीशम के दो भारी-भरकम अवैध लट्ठे बरामद हुए। इसे जब्त कर लिया गया जबकि आरोपी फरार हो गया। बरामद लकड़ी की कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी गई है। फरार आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 26 के तहत कार्रवाई की जा रही है। छापा मारने वाली टीम में पुलिस उपनिरीक्षक दीवान सिंह जलाल, हरी राम महर, वन रक्षक निर्मल चंद्र खुल्बे, कैलाश बिष्ट, हरीश जोशी, नंदाबल्लभ कांडपाल, योगेश आदि वन कर्मी थे।