फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   डाकपाल ने 3.50 लाख का गबन किया, पकड़ा गया

डाकपाल ने 3.50 लाख का गबन किया, पकड़ा गया

Sat, 16 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
डाकपाल ने 3.50 लाख का गबन किया, पकड़ा गया
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे शाखा डाकघर निडिल के शाखा डाकपाल पर सरकारी धन के गबन का मामला सामने आया है। लोहाघाट के डाकघर निरीक्षक ने पंचेश्वर कोतवाली में आरोपी डाकपाल के खिलाफ तहरीर दी है। अलबत्ता पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है, लेकिन विभागीय पूछताछ में आरोपी ने गलती कबूली हैै।
विज्ञापन


डाक निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह ऐरी ने बताया कि शाखा डाकघर निडिल के डाकपाल ने 11 दिसंबर को कैश बैग भेजा। इसमें खातेदारों की जमा रकम थी। यह बैग सील तो था, लेकिन मुख्य बैग और उसके भीतर का कैश बैग कई जगह से फटा था। इस बैग में आरोपी डाकपाल द्वारा रुपये भेजने के साथ संलग्न दैनिक लेखे में भी 3.50 लाख रुपये भेजे जाने का विवरण दर्ज किया गया था, लेकिन यह रकम कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन


इसकी सूचना उप डाकपाल दीपक सिंह तड़ागी ने डाक निरीक्षक को दी।
मामला संज्ञान में आने पपर डाक निरीक्षक अपने डाक अन्वेक्षक जोत राम और रमेश नाथ को साथ लेकर शाखा डाकघर निडिल पहुंचे। डाकघर में उपलब्ध दस्तावेजों की जांच और गहन पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को कबूल लिया। विभागीय अधिकारियों को दिए गए बयान में आरोपी ने कहा कि उसने कैश बैग को ब्लेड से काटकर रुपये चुरा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक निरीक्षक का कहना है कि आरोपी ने उक्त रकम में से अधिकतर खर्च कर दी है और शेष 1.28 लाख रुपये उप डाकघर लोहाघाट में जमा करवा दिए हैं। आरोपी के खिलाफ 15 दिसंबर को पंचेश्वर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पंचेश्वर कोतवाली के प्रभारी डीएल वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

सील तोड़ने से पहले कटे हिस्से में पड़ गई नजर

उप डाकघर लोहाघाट कर्मियों की सूझबूझ ने उन्हें बड़ी मुसीबत से बचा लिया। आरोपी डाकपाल ने बड़ी ही सफाई के साथ कटा हुआ बीओ बैग और कैश बैग भेजा था। डाक कर्मियों की नजर कैश बैग की सील को तोड़ने से पहले कटे हुए हिस्से पर पड़ गई।


कर्मियों ने जब कटे हुए हिस्से से बैग खंगाला तो उनके होश उड़ गए। कैश बैग में एक भी रुपया नहीं था, जबकि बैग में 3.50 लाख रुपये भेजे जाने की सूचना लिखी थी। यदि गलती से कैश बैग की सील को लोहाघाट डाक कर्मियों ने तोड़ दिया होता तो वे बड़ी मुसीबत में पड़ सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed