{"_id":"5945652b4f1c1b48298b4588","slug":"21497720107-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैराज की जाली में युवक का शव मिला, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैराज की जाली में युवक का शव मिला, नहीं हुई शिनाख्त
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा बैराज के पास नदी में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा है। कद-कांठी से मृतक के नेपाली नागरिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि सीआईएसएफ द्वारा बैराज की जाली में शव अटका होने की सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को नदी से बाहर निकाली। मृतक युवक की लंबाई करीब पांच फीट और उम्र 25 से 30 साल के बीच होने का अनुमान है। मृतक ने काली पेंट और गुलाबी व नीले चैकदार वाली कमीज पहन रखी है। स्थिति को देख शव चार से पांच दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक के पास से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। बहरहाल पुलिस ने शिनाख्त को शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में सुरक्षित रखा है। कोतवाल ने बताया कि शिनाख्त के लिए नेपाल पुलिस को भी सूचित किया गया है।