{"_id":"5b84374542c79246435d7822","slug":"201535391557-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से फरार चल रहे आरोपी के घर की हुई कुर्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार माह से फरार चल रहे आरोपी के घर की हुई कुर्की
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। चार माह पूर्व उजागर हुए मानव तस्करी और नाबालिग किशोरियों के यौन शोषण में लिप्त गिरोह के फरार चल रहे एक आरोपी के घर की कुुर्की की कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी के घर की कुर्की कर घर का सारा सामान अपने कब्जे में ले लिया है।
नौ अप्रैल को मानव तस्करी और नाबालिग किशोरियों के यौन शोषण में लिप्त गिरोह की महिला सरगना समेत समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मामले में लिप्त महिला सरगना का बेटा और पीड़ित किशोरी के सौतेले पिता का भांजा पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके थे। पुलिस ने महिला सरगना समेत चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 366 ए, 370 (4), 376 एवं पॉस्को एक्ट की धारा 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर महिला सरगना और एक पीड़ित किशोरी के सौतेला पिता को जेल भेज दिया था।
सौतेले पिता का भांजा राहुल लंबे समय से फरार है। चार माह बाद भी पुलिस की गिरफ्त नहीं आने पर न्यायालय ने उसके घर की कुर्की के आदेश जारी किए। उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई कर घर का सामान कब्जे में लिया गया है।