फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एसएसबी ने मानव तस्कर से मुक्त कराए दो नेपाली किशोर

एसएसबी ने मानव तस्कर से मुक्त कराए दो नेपाली किशोर

Tue, 01 May 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी ने मानव तस्कर से मुक्त कराए दो नेपाली किशोर
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी जवानों ने दो नेपाली किशोरों को एक नेपाली मानव तस्कर के चंगुल से मुक्त कराकर नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नेपाल पुलिस किशोरों को उनके परिजनों को सौंपेगी, जबकि मानव तस्कर नेपाल पुलिस की गिरफ्त में है। पूछताछ के बाद उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार शाम एसएसबी को नेपाल से एक मानव तस्कर द्वारा दो नेपाली किशोरों को भारत लाने की सूचना मिली। इस पर एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट सागर जोशी ने एचसी राम आशीष, कांस्टेबल चंदन कुमार, कुलदीप कुमार आदि को बीओपी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। इसी बीच रात करीब आठ बजे एक युवक अपने साथ दो किशोरों को लेकर नेपाल से भारत की ओर आता दिखाई दिया। उन्हें रोककर पूछताछ करने पर युवक किशोरों को अपना रिश्तेदार बताते हुए भारत लाने की बात कह रहा था।
विज्ञापन


जब एसएसबी जवानों ने दोनों किशोरों से पूछताछ की तो मामला मानव तस्करी का निकला। दोनों किशोरों ने बताया कि उन्हें दिल्ली में काम दिलाने की बात कहकर लाया गया है। एसएसबी के अधिकारियों और नेपाल पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो नेपाली युवक ने सच बता दिया। बताया कि वह बहला-फुसलाकर दोनों किशोर को दिल्ली ले जाकर बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि पकड़ा गया नेपाली मानव तस्कर शिव प्रसाद गौतम (48) ग्राम घुसैल जिला ललितपुर को नेपाल पुलिस के सुपुर्द किया गया है। उक्त दोनों किशोर नेपाल के चितवन जिले के रहने वाले हैं, जिनकी आयु 14 वर्ष के आसपास है। उन्हें नेपाल के गड्डा चौकी थानाध्यक्ष डिगर देव पंत के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed