फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   हरिद्वार पुलिस ने हत्यारोपी प्रीतम से पूछताछ की

हरिद्वार पुलिस ने हत्यारोपी प्रीतम से पूछताछ की

Sun, 14 Oct 2018 10:58 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार पुलिस ने हत्यारोपी प्रीतम से पूछताछ की
चंपावत। चार सितंबर को उदाली ग्राम पंचायत के चाचड़ी तोक में हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रीतम सिंह से हरिद्वार पुलिस ने चंपावत में पूछताछ की। आरोपी का बयान दर्ज कर रविवार को टीम वापस हरिद्वार रवाना हो गई।
विज्ञापन


चाचड़ी में लूट के बाद कृष्ण सिंह (58) पुत्र चंद्र सिंह, कृष्ण की पत्नी मनु देवी (50) और कृष्ण सिंह की मां पार्वती देवी (85) पत्नी चंद्र सिंह की हत्या के बाद भागने की कोशिश कर रहे प्रीतम सिंह को पुलिस ने पाटी से गिरफ्तार किया था। पुलिस की गिरफ्त में आए प्रीतम ने बताया था कि उसने 2017 में पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में संजीव की हत्या कर उसका शव पूर्णागिरि के जंगल में ठिकाने लगा दिया था।
विज्ञापन


चाचड़ी हत्याकांड के एक दिन बाद पांच सितंबर को सीबीसीआईडी ने संजीव का कंकाल बरामद किया था। इसी दौरान प्रीतम ने 2004 में हरिद्वार में एक महिला की हत्या कर शव ठिकाने लगाने की बात भी कबूली थी। पुलिस ने इसकी जानकारी हरिद्वार पुलिस को दी थी। इसी को देखते हुए हरिद्वार के श्यामपुर थाने से थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चंपावत पहुंचकर प्रीतम के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed