{"_id":"5b7daa5342c792462e3b31a9","slug":"181534962259-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से उलझा तीमारदार, धमकाने का भी लगा आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर से उलझा तीमारदार, धमकाने का भी लगा आरोप
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अस्पताल के स्टाफ और तीमारदारों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। अस्पताल स्टाफ का आरोप है कि नशे में धुत्त चार से पांच तीमारदारों ने इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) डॉ. रवि कुमार को पीटने की कोशिश की। शोर-शराबा होने पर आरोपी डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बताया गया कि ज्यादातर आरोपी बिशुंग क्षेत्र के थे। अस्पताल स्टाफ ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। अलबत्ता अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
पांच से छह युवा मंगलवार रात एक मरीज को यहां जिला अस्पताल लाए। ईएमओ डॉ.रवि कुमार ने मरीज की सेहत में सुधार के लिए तत्काल फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी। फिजियोथेरपी रात में जिला अस्पताल में नहीं होने की बात कही, तो तीमारदार झल्ला उठे। डॉ. कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की कोशिश के अलावा इमरजेंसी कक्ष में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग गए। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। अलबत्ता मामले की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
कार्यवाही न हुई, तो करेंगे कार्य बहिष्कार
अस्पताल में हुए बवाल से प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ गुस्से में है। डॉक्टरों ने मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी को पत्र भेज डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। सीएमएस ने बताया कि बृहस्पतिवार को संघ की बैठक के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।