फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मार अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा पकड़ा

पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मार अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा पकड़ा

Mon, 02 Apr 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मार अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा पकड़ा
टनकपुर (चंपावत)। पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारकर एक दुकान में गैस रिफिलिंग का अवैध धंधा पकड़ा है। टीम ने दुकान से दो रिफिलिंग किट व दो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। जबकि धंधे में लिप्त दुकान स्वामी को हिदायत देकर छोड़ दिया। पूर्ति निरीक्षक हरीश चंद ने बताया कि शहर के कुछ लोगों द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों से रिफिलिंग कर रसोई गैस की काला बाजारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायत पर सोमवार को उन्होंने मछली गली स्थित महाकाली नामक प्रतिष्ठान पर औचक छापा मारा तो दुकान स्वामी रामा सक्सेना पुत्र पुत्तू लाल सक्सेना को गैस रिफिलिंग करते रंगे हाथ पकड़ा गया। दुकान से दो गैस रिफिलिंग किट व दो भरे हुए घरेलु रसोई गैस सिलिंडर जब्त किए गए हैं। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि गैस की गई किटें व सिलिंडर गैस एजेंसी के सुपुर्द किया गया है तथा दुकान स्वामी को हिदायत देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed