{"_id":"599b230a4f1c1b4a198b4613","slug":"181503339274-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बाइक चालक का शांति भंग में किया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बाइक चालक का शांति भंग में किया चालान
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर रविवार को हुए विवाद के बाद दूसरे दिन से स्थिति सामान्य हो गई है। बहरहाल सुरक्षा के तहत सीमा पर एसएसबी ने पेट्रोलिंग बढ़ाई है। विवाद करने वाले बाइक चालक को पुलिस ने शांति भंग करने के प्रयास में निरुद्ध किया है।
सवारियों को भरने को लेकर रविवार को बनबसा केनाल कॉलोनी निवासी मैजिक चालक रामलखन और अंबेडकर गांव फागपुर निवासी हरीश चंद उर्फ हरक भारत-नेपाल सीमा पर आपस में भिड़ गए थे। बाइक चालक हरक नेपाल पुलिस और एपीएफ के जवानों को वहां बुला लाया था। नेपाल पुलिस को नोमैंसलैंड में भारतीय छोर पर देख भारतीय वाहन चालक भड़क उठे थे। इसी बीच नेपाल पुलिस मैजिक चालक को अपने साथ ले जाने को घसीटने का प्रयास करने लगे तो भारतीय वाहन चालकों ने इसका विरोध किया। करीब एक घंटे तक नोमैंसलैंड पर चला बवाल बनबसा पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ।
इस घटना में मैजिक चालक के कपड़े भी फट चुके थे। बहरहाल दूसरे दिन सोमवार को सीमा पर के हालात पूर्ववत सामान्य हैं। दोनों देशों के बीच वाहनों का संचालन और आवागमन पूर्व की तरह चल रहा है। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि मैजिक चालक ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है। पुलिस ने बाइक चालक हरक का शांतिभंग करने के प्रयास में धारा 151 में चालान कर दिया है। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट सुमन सौरभ ने बताया कि सीमा के हालात सामान्य हैं। सुरक्षा के तहत सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। बैराज पुलिस भी सीमा पर निगरानी कर रही है।