{"_id":"5ada279a4f1c1b62098b5a34","slug":"171524246426-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में सड़क पर लहूलुहान मिले युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में सड़क पर लहूलुहान मिले युवक की मौत
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़ चुंगी के पास संदिग्ध अवस्था में लहूलुहान मिले लोहाघाट के युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत होना मान रही हैं, लेकिन मृतक के परिजन घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। बहरहाल खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे पिथौरागढ़ चुंगी के पास चंपावत मार्ग पर एक युवक लहूलुहान पड़ा मिला। सूचना पर 108 वाहन के स्टाफ ने उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान ग्राम च्यूरा बाराकोट लोहाघाट निवासी राजेंद्र चंद्र (29) पुत्र नंदा बल्लभ के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार को राजेंद्र के भाई बसंत चंद्र एवं अन्य रिश्तेदारों के यहां पहुंचने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव उनके सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का मानना है कि राजेंद्र की मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई है, लेकिन बसंत चंद्र का कहना है कि राजेंद्र की मौत वाहन से टकराने से नहीं, बल्कि किसी ने उसे मारकर सड़क पर फेंका है। बताया कि राजेंद्र वाहन चालक था, जो चार-पांच दिन पहले ही टनकपुर आया। वह यहां किसका वाहन चला रहा था यह भी उन्हें पता नहीं है। इधर, परिजनों द्वारा संदेह जताने पर पुलिस ने पिथौरागढ़ चुंगी पर लगे सीसी कैमरों को खंगाला, लेकिन उससे भी कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि सीसी कैमरे में राजेंद्र लड़खड़ाकर चलते कुछ दूर तक नजर आ रहा है, इसके बाद वह कैमरे की रेंज से बाहर हो गया। उन्होंने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है।