फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शादी का झांसा देकर लूटता रहा प्रेमिका छात्रा की अस्मत

शादी का झांसा देकर लूटता रहा प्रेमिका छात्रा की अस्मत

Wed, 26 Sep 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर लूटता रहा प्रेमिका छात्रा की अस्मत
चंपावत। यहां एक युवक के पांच वर्षों से शादी का झांसा देकर प्रेमिका छात्रा की अस्मत लूटने और शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। प्रेमी के प्रेमिका को धमकी देने पर यह मामला पुलिस की महिला हेल्पलाइन और निर्भया प्रकोष्ठ के समक्ष पहुंचा है। हेल्पलाइन और निर्भया प्रकोष्ठ की ओर से दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ग्रामीण इलाके में रहने वाली एक युवती दूसरे ब्लॉक के कॉलेज में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पांच वर्ष पहले उसकी मुलाकात कॉलेज के ही एक छात्र से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। शादी का झांसा देकर प्रेमी प्रेमिका की अस्मत लूटता रहा। करीब एक साल पहले प्रेमी नौकरी के सिलसिले में बाहर चला गया था। बावजूद दोनों का चोरी-छिपे मिलना जारी रहा, लेकिन कुछ दिन पहले प्रेमिका ने प्रेमी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो वह मुकर गया। आरोप है कि प्रेमी ने प्रेमिका को धमकाया। इस पर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है।
विज्ञापन


महिला हेल्पलाइन में दो साल में आई 128 शिकायतें
चंपावत। जिले में महिला हेल्पलाइन में दो वर्षों में काउंसलिंग के बाद 74 शिकायतों का निवारण किया गया है। पीड़ित महिलाओं की ओर से वर्ष 2017-18 में 128 शिकायतें दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चलाए हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचने के तरीके बताए। जिले के 54 स्कूलों में 8799 छात्राओं और 50 ग्रामीण क्षेत्रों की 2881 महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed