फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   छतकांडा में बोलेरो सड़क हादसा:

छतकांडा में बोलेरो सड़क हादसा:

Sat, 14 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
छतकांडा में बोलेरो सड़क हादसा:
चंपावत। टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग में होने वाली अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं विभिन्न त्यौहारों और पर्व के आसपास ही घटित होती रही है। शनिवार को छतकांडा में हुई बोलेरो वाहन दुर्घटना में मारे गए चार लोगों के धरों में दो दिन बाद होने वाले हरेला पर्व की खुशियां फीकी हो गई हैं।
विज्ञापन


इससे पूर्व वर्ष 2008 में हरेला पर्व के दौरान अमरूबैंड के समीप रोडवेज बस के उपर गिरे विशालकाय बोल्डर की चपेट में आने से बस में सवार 17 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके अलावा नवंबर 1985 में स्वांला और खेतखोला के बीच हुए ट्रक दुर्घटना में आठ लोग मारे गए थे। यह सभी लोग स्वांला में रामलीला पर्व में प्रतिभाग कर घर लौट रहे थे। ट्रक चालक ने इस दौरान 25 ग्रामीणों को अपने केबिन में चढ़ा लिया था।
विज्ञापन


वाहन कुछ ही दूरी तय करने के बाद खेतखोला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वर्ष 2017 के पहले दिन भी जिले में जबर्दस्त सड़क दुर्घटना हुई। सीमांत मडलक में एक जीप के करीब 300 फीट गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 10 अन्य लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा हिंदू नव वर्ष 2074 के पहले दिन भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन-स्वांला के बीच हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल का प्रयोग दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण
चंपावत। शनिवार को छतकांडा में हुई बोलेरो वाहन दुर्घटना का कारण वाहन का तेज गति में होना रहा हो। लेकिन सड़क दुर्घंटनाओं का एक बड़ा कारण अब मोबाइल फोन भी बनता जा रहा है। अधिकांश चालक यातायात के सामान्य नियमों का पालन भी नहीं करते हैं। इस मामले में कुछ दिनों पूर्व ही उच्च न्यायालय नैनीताल की ओर से वाहन चलाते समय चालकों के मोबाइल फोन के प्रयोग पर भारी भरकम चालान करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद पुलिस की ओर से चालकों को जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके वाहन चालक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed