{"_id":"5adb6fdf4f1c1b66098b5e14","slug":"161524330463-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थो के खिलाफ एसओजी टीम ने चलाया अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मादक पदार्थो के खिलाफ एसओजी टीम ने चलाया अभियान
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश पर मादक पदार्थों की बढ़ती तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की एसओजी और क्यूआरटी टीम को एलर्ट किया है। इसके अंतर्गत एसओजी टीम की ओर से नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों के साथ ही वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। जिससे अराजक तत्वों व तस्करों में खलबली मच गई है।
गौरतलब है कि जिले की 90 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगे होने के कारण तस्कर और अराजक तत्व जमकर लाभ उठाते हैं। इससे जनपद में आपराधिक घटनाओं के बढ़ने के साथ मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ गई है। पुलिस ने जिले में बाहर से आ रहे प्राइवेट वाहनों, टैक्सी, दोपहिया वाहन और परिवहन निगम की बसों में विशेषकर ध्यान दिया जा रहा है। इन वाहनों को रोक कर संदिग्ध यात्रियों, वाहन व उनके सामान की गहनता से चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को कोतवाली गेट के समीप करीब 10 रोडवेज बसों, कई टैक्सी व दोपहिया वाहनों को रोक उनकी चेकिंग की। एसओजी टीम प्रभारी ललित पांडेय ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।