{"_id":"599726274f1c1b2a5f8b4a34","slug":"161503077927-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों से मारपीट के दो आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारियों से मारपीट के दो आरोपी जेल भेजे
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। व्यापारियों के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को आईपीसी की धारा 151 के तहत चालान कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में से एक व्यक्ति पर पूर्व में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला पंजीकृत है।
एसएचओ भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर में लगने वाले मेले में अपनी दुकान लेकर आए व्यापारी जाहिद अली और उनके साथी खेतीखान रोड से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रवींद्र ढेक और दिनेश ढेक ने इनकी गाड़ी रुकवाकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौच की। पीड़ित जाहिद ने थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। एचएसओ ने बताया कि आरोपी रवींद्र ढेक पर पूर्व में 302 के तहत मामला पंजीकृत है। वह पैरोल पर जेल से आया है।