{"_id":"5d1118d88ebc3e2b022c2d59","slug":"156140154317-tanakpur-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के आंगन में खड़ी कार के दरवाजे का शीशा खोल स्टोरियो डेक ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर के आंगन में खड़ी कार के दरवाजे का शीशा खोल स्टोरियो डेक ले उड़े चोर
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। घर के बारह खड़े वाहनों से सामान चुराने वाले गिरोह की सक्रियता से वाहन स्वामी परेशान हैं। चोरों ने आंगन में खड़ी पॉली क्लीनिक कर्मी की कार का शीशा तोड़कर स्टोरियो डेक चुरा लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीमेंट रोड पर शिवालय मंदिर के समीप रहनेे वाले सेना के पॉली क्लीनिक कर्मचारी दिग्विजय सिंह तड़ागी रविवार को घर के बाहर आंगन में अपनी वैगनार कार (डीएल 5 सीडी/4321) खड़ी कर परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे। इस दौरान चोरों ने उनकी कार के दरवाजे का शीशा खोलकर स्टोरियो डेक चुरा लिया।
सोमवार को ड्यूटी जाने के लिए कार में सवार हुए तो कार का स्टोरियो डेक गायब और दरवाजे का शीशा खुला देख वह दंग रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। प्रभारी कोतवाल उप निरीक्षक मोहन भट्ट ने बताया कि पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है। बता दें कि गत 22 जून को भी चोर ने शहर के कपड़ा व्यवसायी कैलाश चंद्र गड़कोटी की आल्टो कार (यूके 03/4186) का शीशा तोड़कर कार के भीतर रखे सामान को चुराने का प्रयास किया था। तीन दिन के भी चोरी दो घटनाओं से वाहन स्वामियों में आक्रोश बना हुआ है। ब्यूरो