{"_id":"5ceec28dbdec220717716c55","slug":"155915129212-champawat-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्यालगांव के ग्राम प्रधान पर बदमाशों ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुल्यालगांव के ग्राम प्रधान पर बदमाशों ने किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। नैनीताल सीमा से लगे कुल्यालगांव के ग्राम प्रधान नरेश कुमार पर दो लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में ग्राम प्रधान जख्मी हो गए। उनके मुंह में बुरी तरह चोट लगी। उन्होंने राजस्व पुलिस को घटना की तहरीर सौंप दी है।
प्रधान के मुताबिक पाटी ब्लॉक के कुल्यालगांव से करीब 500 मीटर दूर नैनीताल जिले की सीमा शुरू हो जाती है। मंगलवार देर शाम ग्राम प्रधान नरेश कुमार किसी काम से पदमपुर गांव गए थे। रात में लौटते वक्त दो लोगों ने उन पर किसी बात पर अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों ने लात-घूंसे से उन्हें घायल कर दिया। मारपीट में प्रधान घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर एकत्र हुई भीड़ देख आरोपी फरार हो गए। इस वारदात से उनके परिजनों में खलबली मच गई। बुधवार को ग्राम प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ रीठा साहिब थाने को सूचना दी, मगर रीठा पुलिस ने मामले को नैनीताल जिले का बताते हुए उन्हें वहीं जाने की सलाह दी। बाद में प्रधान ने नैनीताल जिले के पदमपुर पट्टी के राजस्व उप निरीक्षक पीसी सनवाल को घटना की जानकारी दी। उप निरीक्षक मामले की जांच में जुटे गए हैं। फिलहाल हमलावरों का पता नहीं चल सका है।