{"_id":"5ce58d0cbdec22075a3bde25","slug":"155854777516-tanakpur-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा नौ लाख रुपेय मूल्य का तस्करी का सामान पकडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सवा नौ लाख रुपेय मूल्य का तस्करी का सामान पकडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा बैराज चौकी पुलिस ने भारत नेपाल मैत्री बस से सवा नौ लाख का सामान पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए तस्करी के सामान व तस्कर को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए सामान की कीमत करीब सवा नौ लाख रुपये बताई जा रही है। नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा यह सामान दिल्ली बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को देर शाम नेपाल से दिल्ली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस (जनरथ) संख्या यूपी 33 एटी 2535 की चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से लाया जा रहा है यह समान बरामद किया। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह ने बताया कि रोडवेज की उक्त बस में नेपाल से एक नेपाली द्वारा घर का सामान बता कर बोरे आदि रख दिए। बैराज चौकी पर बोरों को खोलने पर उसमें बड़ी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ। जिसमें कोरियन फर, कपड़ा, मलेशिया निर्मित चाय, लैमन टी, याक दूध के अलावा हौजरी का सामान आदि शामिल थे। पकडे़ गए सामान की कीमत करीब 927300 रुपये है। पुलिस ने पकडेे़ गए आरोपी तस्कर रूपेश मल्ल पुत्र राम बहादुर मल्ल निवासी अतरिया नेपाल को मय सामान के साथ कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। तस्करी का सामान पकड़े वाली टीम में एसआई के अलावा कांस्टेबल जीवन चंद, तनवीर आलम, जीवन पांडेय आदि थे।