फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नगर पंचायत कर्मियों ने लिया कार्य बहिष्कार का निर्णय

नगर पंचायत कर्मियों ने लिया कार्य बहिष्कार का निर्णय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत कर्मियों ने लिया कार्य बहिष्कार का निर्णय
बनबसा (चंपावत)। पॉलिथीन के खिलाफ छापे मारने के दौरान नगरपंचायत कर्मियों से एक मीट विक्रेता द्वारा की गई अभद्रता पर नगर पंचायत कर्मी और पर्यावरण मित्र भड़क उठे हैं। उन्होंने मीट विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है जिसकी प्रतियां डीएम और एसडीएम को भी भेजी गई हैं। मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मियों ने नगर पंचायर अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, डीएम आदि को भेजे ज्ञापन में लिखा है कि 14 मई को उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रतिबंधित पालीथिन के खिलाफ नगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान एक मांस विक्रेता ने नगर पंचायत की चालान बुक फाड़ने के साथ ही कर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट की और एक कर्मचारी को बंधक बना लिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत स्टाफ ने उसी दिन मीट विक्रेता के खिलाफ थाने में सरकारी काम में बाधा पैदा करने आदि का आरोप लगा तहरीर दी थी लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इससे आक्रोशित नगर पंचायत कर्मियों ने 24 घंटे के अंदर मांस विक्रेता पर मुकदमा दर्ज नहीं होने पर कार्य बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में सतीश कुमार, गिरीश चंद्र कापड़ी, विनोद चंद, प्रकाश चंद, अर्जुन, प्रमोद, सुनील, सागर, विमला आर्य, भूपेंद्र तिवारी, जगदीश चंद्र जोशी, नन्हे लाल, राजपाल, राजकिरण, विजयपाल, सौरभ वाल्मीकि आदि नगर पंचायत कर्मी और पर्यावरण मित्रों के हस्ताक्षर हैं। इधर मांस विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने से पर्यावरण मित्रों में भी रेाष है।


नगर पंचायत कर्मियों द्वारा कार्य बहिष्कार करने पर पर्यावरण मित्र यदि उन्हें सहयोग देते हैं तो फिर चौबीस घंटों बाद नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के चरमराने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed