फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कैंसर पीड़ित महिला लापता, नहर में कूदकर आत्महत्या की आशंका

कैंसर पीड़ित महिला लापता, नहर में कूदकर आत्महत्या की आशंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
कैंसर पीड़ित महिला लापता, नहर में कूदकर आत्महत्या की आशंका
टनकपुर (चंपावत)। कैंसर की बीमारी से पीड़ित एक महिला बीते रविवार की दोपहर से लापता है। महिला की चप्पल एनएचपीसी पावर चैनल (नहर) के किनारे मिलने से उसके चैनल में छलांग लगाकर खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है। महिला की तलाश में परिजन और पुलिस के गोताखोर जुटे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक महिला नहीं मिल पाई थी। बताया गया कि कुछ वर्ष पूर्व लापता महिला के पति की भी पावर चैनल में डूबकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सैलानीगोठ निवासी चंद्रा देवी (56) पत्नी स्व. बहादुर चंद डेढ़ साल से कैंसर से पीड़ित हैं। परिजन उनका नियमित उपचार करा रहे थे लेकिन बीते रविवार की दोपहर वह अचानक घर से लापता हो गईं। खोजबीन में जुटे परिजन और रिश्तेदारों को महिला की चप्पल एनएचपीसी पावर चैनल के किनारे पड़े मिले। आशंका जताई जा रही है कि कैंसर के असहनीय दर्द से परेशान महिला ने पावर चैनल में कूदकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन

इधर, सूचना पर कोतवाल चंद्रमोहन सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और तैराक दल को महिला की खोजबीन में लगाया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस के तैराक रविवार शाम से पावर चैनल में कांटा डालकर महिला की तलाश में जुटे हैं। खबर लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed