{"_id":"5aa2c3c74f1c1ba1758b4914","slug":"151520616391-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने नो मेंस लैड में लगी अस्थायी दुकानें हटाई, बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी ने नो मेंस लैड में लगी अस्थायी दुकानें हटाई, बवाल
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
नेपाल के सीमांत बाजार ब्रह्मदेव से सटे नो मेंस लैंड की भूमि पर नेपाली नागरिकों की ओर से लगाई गई अस्थायी दुकानों को एसएसबी ने शुक्रवार को हटवा दिया। इसके विरोध में नेपाल के लोगों ने ब्रह्मदेव सीमा पर करीब आधा घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में दोनों देशों के पुलिस अधिकारियों एवं सिद्धनाथ मंदिर समिति के शिष्टमंडल के बीच हुई वार्ता से मामला शांत हुआ। तय हुआ कि शनिवार को मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम से वार्ता के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। वहीं, विवाद के चलते सीमा पर अफरा-तफरी मची रही। कई श्रद्धालु भय से बाबा सिद्धनाथ के दर्शन किए बगैर लौट आए।
नेपाल के ब्रह्मदेव बाजार से पहले नो मेंस लैंड की भूमि पर सड़क किनारे नेपाली नागरिक हर साल अस्थायी दुकानें लगाते हैं। चूंकि मामला नो मेंस लैंड का है तो शनिवार को एसएसबी के असिस्टेंट तन्वी शुक्ला के निर्देश पर एसएसबी ने सभी दुकानों को हटवा दिया। इससे गुस्साए नेपाल के लोगों ने तखत आदि डालकर रास्ता जाम कर दिया।
सूचना पर एसएसबी के अधिकारी एवं कोतवाल अरुण कुमार वर्मा के साथ ही नेपाल पुलिस के अधिकारी और नेपाल सिद्धनाथ मंदिर समिति ब्रह्मदेव के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद विवाद शांत हुआ। तय हुआ कि शनिवार को एसडीएम अनिल चन्याल से वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा, लेकिन तब तक नो मेंस लैंड में दुकानें नहीं लगेंगी। दुकानों को हटाने की कार्रवाई से ब्रह्मदेव सीमा पर करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालात देख बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को ब्रह्मदेव जा रहे कई श्रद्धालु भय से दर्शन किए बगैर ही लौट आए।