{"_id":"5aa414574f1c1ba8758b4b25","slug":"141520702551-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से उतरते वक्त गिरने से चोटिल वनरावत की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से उतरते वक्त गिरने से चोटिल वनरावत की मौत
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बस से उतरते समय गिरने से घायल खिरद्वारी गांव निवासी आदिम वनरावत जनजाति के नैन सिंह (60) पुत्र दान सिंह की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। खिरद्वारी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के मुताबिक नैन सिंह तीन दिन पूर्व चकरपुर (ऊधमसिंह नगर) जा रहे थे। तभी बस से उतरते वक्त वे गिर पड़े। चोट लगने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मगर इलाज के दौरान हल्द्वानी के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने बताया कि नैन सिंह का खिरद्वारी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अचानक हुई मौत से परिजन सदमे में हैं।