{"_id":"599b230c4f1c1b79098b477d","slug":"141503339276-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किलो पचास ग्राम चरस के साथ खटीमा का युवक गिरफ्तार 15-29-57","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किलो पचास ग्राम चरस के साथ खटीमा का युवक गिरफ्तार 15-29-57
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस और एसओजी टीम ने दो किलो 50 ग्राम चरस के साथ खटीमा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बरामद चरस डांडा-कठौल से खरीदकर लाया था। पूछताछ के बाद आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को उस समय सफलता मिली जब शारदा बैराज मार्ग में संदिग्ध परिस्थितियों में आ रहे एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। इससे पहले कि वह भागता पुलिस के जवानों ने उसे दबोच लिया।
तलाशी लेने पर युवक के पास से दो किलो 50 ग्राम चरस मिली। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी घुम्मन सिंह राणा खटीमा तहसील के कुटरा गांव का निवासी है। उन्होंने आरोपी से की गई पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि बरामद चरस को आरोपी डांडा-कठौल क्षेत्र से खरीदकर लाया था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.20 लाख रुपये कीमत आंकी गई है। आरोपी को 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया है। पुलिस व एसओजी टीम में एसओजी इंचार्ज विनोद कुमार यादव, उप निरीक्षक मनोज कुमार, सिपाही नवल किशोर, दीपक प्रसाद, जितेंद्र सिंह, कमल धानिक, राजेश कुमार शामिल थे।