{"_id":"5ae8ae874f1c1b85028b7a06","slug":"131525198471-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे में लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में फंदे में लटका मिला विवाहिता का शव
Updated Tue, 01 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के गंगाली मऊ निवासी एक विवाहिता का शव मंगलवार को एक पेड़ पर लटका मिला। तहसीलदार और पटवारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया है। उधर मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की है।
गंगाली मऊ निवासी निर्मला देवी (22) पत्नी श्याम सिंह का शव घर के पास ही एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर तहसीलदार गोविंद प्रसाद, राजस्व उप निरीक्षक दीपक साही, ईश्वरी राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि निर्मला का दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। मृतका का पति दिल्ली में काम करता है। एसडीएम ने बताया कि मृतका के रिश्ते के भाई गोपाल सिंह ने निर्मला के ससुर और जेठानी पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।