फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बारात की मैक्स से टकराई बोलेरो

बारात की मैक्स से टकराई बोलेरो

Sun, 03 Dec 2017 10:06 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
बारात की मैक्स से टकराई बोलेरो
लोहाघाट (चंपावत)। मानर (खेतीखान) में बारातियों को लेकर आई मैक्स जीप और सवारियों को ले जा रही बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। भिड़ंत के बावजूद दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। किसी सवार को चोट नहीं आई हैै। अलबत्ता दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके में पहुंच गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार को टनकपुर से ललुवापानी होते हुए बारात लेकर पाटी की ओर जा रही मैक्स (यूके 05 टीए 0012) लोहाघाट से खेतीखान की ओर जा रही बोलेरो (यूके 03 टीए 0045) से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। अलबत्ता वाहनों में बैठी सवारियां बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे दरोगा देवेंद्र सिंह मेहता, नवीन चंद्र भट्ट और अशोक पुरी ने बताया कि लोहाघाट से खेतीखान की ओर हीरा सिंह करायत पुत्र भीम सिंह करायत निवासी कर्णकरायत बोलेरो में सवारियां लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मानर के पास टनकपुर से बारातियों को लेकर आ रहे चालक सतीश कुमार पुत्र हरि राम निवासी ऊचौलीगोठ (टनकपुर) के वाहन की बोलेरो से टक्कर हो गई। थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने बताया कि देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed