{"_id":"5945652c4f1c1bf07d8b479b","slug":"131497720108-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवानों ने सीखे वन्य जीव अपराध नियंत्रण के गुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी जवानों ने सीखे वन्य जीव अपराध नियंत्रण के गुरू
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी 57 वीं वाहनी एफ कंपनी मुख्यालय में आयोजित वन्य जीव अपराध नियंत्रण कार्यशाला में एसएसबी के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों को विभिन्न जानकारियां दी गई। इस मौके पर वन्य जीव अपराध रोकने को सभी एजेंसियों से आपसी तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया।
एसएसबी एफ कंपनी स्थित सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में डब्लूसीसीबी के उपनिदेशक एस राजेश (आईएफएस) ने प्रतिभागियों को वन्य जीव तस्करी के संबंध में विभिन्न जानकारियां दी। उन्होंने वन्य जीव तस्करी नियंत्रण में सभी एजेंसियों को सूचनाओं के आदान प्रदान करने और आपसी तालमेल बनाने पर भी जोर दिया। कार्यशाला में एसएसबी 49 वीं वाहनी के कमांडेंट दिलबाग सिंह, 39 वीं वाहनी के कमांडेंट विरेंद्र सिंह सिंधू, एफ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट संजीव तिवारी और सुमन सौरभ, वनाधिकारी आरके मौर्या, कस्टम अधीक्षक राजकुमार, एसडीओ फारेस्ट जगदीश चंद्र, आईटीबीपी के निरीक्षक मंसूर अली, थानाध्यक्ष राजेश पांडेय आदि मौजूद थे।