{"_id":"5a3400d34f1c1bb34a8b659f","slug":"121513357523-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण : 15 का चालान कर 4400 जुर्माना वसूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण : 15 का चालान कर 4400 जुर्माना वसूला
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और स्टेशन बाजार में अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस, प्रशासन और नगर पंचायत ने अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन 15 लोगों के चालान कर करीब 4400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कई अतिक्रमणकारी दुकानदारों के फड़ को जब्त भी किया गया।
शुक्रवार को एसडीएम आरसी गौतम, तहसीलदार नीलू चावला और नगर पंचायत के ईओ कमल कुमार के नेतृत्व में स्टेशन बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला।
लाइसेंस के बिना रेहड़ी फड़ लगाने वाले और निर्धारित सीमा से बाहर दुकान लगाने वाले सात लोगों के खिलाफ चालान काट 2400 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। वहीं, प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कठायत ने बताया कि यातायात व्यवस्था में व्यवधान डाल रहे आठ लोगों के चालान के साथ ही दो हजार रुपये अर्थदंड वसूला गया।
अभियान के दौरान एक व्यक्ति को स्टेशन बाजार में धूम्रपान करते पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करते हुए 200 रुपये का चालान काटा गया। अभियान में राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश, दरोगा देवेंद्र सिंह मेहता, हरीश प्रसाद, नगर पंचायत के जगदीश लाल साह, मोहन चंद्र पंत, भुवन भट्ट आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
अधिकारी गए और फिर लग गई दुकानें
पुलिस, प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से अभियान के तहत लाइसेंस बनाए बगैर रेहड़ी लगाकर सामान की बिक्री करने वालों का चालान किया गया।
साथ ही ऐसे लोगों को तत्काल सामान समेटने के निर्देश दिए गए। उस वक्त तो दुकानदारों ने अपनी दुकानेें हटा ली, लेकिन अधिकारियों के वापस जाने के तुरंत बाद फिर से दुकान लग गई।
चंपावत में भी चलेगा अभियान
चंपावत। नगर पालिका ने शुक्रवार को नाली से बाहर, सड़क और फुटपाथ पर स्थायी या अस्थायी अतिक्रमण करने वालों को ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये चेतावनी दी।
ईओ अभिनव कुमार ने बताया कि तीन दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर 18 दिसंबर से अभियान चलाया जाएगा। पालिका के अलावा पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे।