{"_id":"59b423644f1c1bf27f8b57b5","slug":"121504977764-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जम्मू कश्मीर से लगी पाक सीमाओं पर आए दिन हो रही आतंकी वारदातों के बाद यहां भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसबी सीमा पर पहले से ही सतर्क है।
पाक सीमा पर आए दिन चल रही आतंकी वारदातों के बाद भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी को हाई अलर्ट किया गया है। भारत नेपाल सीमा पर चौकसी कर रही एसएसबी 57 वीं वाहनी के कमांडेंट एलपी उपाध्याय ने बताया कि एसएसबी नेपाल सीमा पर अपनी जिम्मेदारी मुस्तैदी से निभा रही है। बीच बीच में उच्चाधिकारियों और शासन से पेट्रोलिंग, चेकिंग बढ़ाने के साथ ही सीमा पर आवागमन करने वालों से कड़ी पूछताछ करने के निर्देश दिए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि हनिप्रीत मामले में अभी तक एसएसबी को कोई निर्देश नही मिले हैं। बहरहाल संदिग्ध और आपराधिक तत्वों पर एसएसबी जवानों की पैनी नजर रहती है। बनबसा स्थित 57 वीं वाहनी की एफ कंपनी और डी कंपनी के जवान दिन रात भारत नेपाल सीमा स्थित आवागमन मार्ग और जंगली रास्तों के अलावा सेलानीगोठ, बंगाली कालोनी, गढ़ीगोठ, धनुषपुल, मझगांव सीमा पर मुस्तैदी से सीमा सुरक्षा में जुटे हैं।