फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जमीनी विवाद में दोनोें पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज

जमीनी विवाद में दोनोें पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 07 Sep 2017 11:08 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में दोनोें पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के फरतोला गांव में दो पक्षों के बीच चल रहा जमीनी विवाद थाने पहुंच गया है। दोनों ही पक्षों ने लोहाघाट थाने में एक दूसरेे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कठैत ने बताया कि प्रियंका वर्मा ने थाने में दी तहरीर में हरीश लाल वर्मा और सुनील वर्मा पर उनके पति के साथ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 392,504,506 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि दूसरी तरफ हरीश लाल वर्मा की पत्नी दमयंती वर्मा ने प्रियंका वर्मा, अनिल वर्मा, शशि वर्मा पर धमकी देने और मारपीट करने की तहरीर दी है। जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ 323, 506 और 352 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बगीचे से कब्जा हटाने की मांग
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के फरतोला गांव की शशि वर्मा ने एसडीएम को ज्ञापन देकर उनके बगीचे में किए गए कब्जे को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि फरतोला गांव निवासी एक व्यक्ति ने जबरन उनके बगीचे के आम और अमरूद के पेड़ नष्ट कर दिए हैं। साथ ही मछली तालाबों को तोड़ टिनशेड बना दिया है। उन्होंने पुलिस से बगीचे से मुर्गी बाड़े को हटाने, टिनशेड में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों को हटाने और नष्ट किए फलदार पेड़ों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed