फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   वारसी गांव में क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी

वारसी गांव में क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी

Wed, 05 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
वारसी गांव में क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी
पाटी (चंपावत)। विकासखंड के वारसी गांव के जंगल में एक क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जगह-जगह बिखरे शरीर के अंगों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पाटी और रीठा साहिब थाने में किसी भी व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


बुधवार को रीठा साहिब गांव की कुछ महिलाएं जंगल में घास काटने के लिए गईं थीं। इसी दौरान उन्हें गधेरे में एक शव दिखाई दिया। महिलाएं गांव लौट आईं और उन्होंने रीठा के ग्राम प्रहरी छत्र सिंह को घटना की सूचना दी। प्रहरी ने बिनवाल गांव के प्रधान शंकर दत्त, रीठा थाने, वारसी के ग्राम प्रधान के पति खीमानंद जोशी और पाटी थाने में सूचना दी गई। इसके बाद एसआई चंद्र सिंह रावत दलबल के साथ मौके में पहुंच गए।
विज्ञापन


एसआई ने बताया कि शव 10 से 15 दिन पुराना लग रहा है। लाश पर कीड़े पडे़ थे और दुर्गंध आ रही थी। पेट, मुंह तथा पीठ वाला भाग जानवरों ने नोच कर खाया है जबकि हाथ, पैर और सिर अलग-अलग पड़े थे। मौके पर कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीठा थाना प्रभारी खुशाल सिह ने बताया कि रीठा थाने में कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं है। पाटी थाना प्रभारी चंद्र सिह रावत ने भी पाटी थाने में किसी गुमशुदगी की रिपोर्ट से दर्ज होने से इनकार किया है। रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया है। आसपास के गांवों में दोनों पुलिस टीमें पूछताछ कर जानकारी ले रही है। मौके पर एसआई नंदन सिंह राठौर, कांस्टेबल हरीश सिंह, खीम सिंह, इंदर सिंह, सहित राजस्व तथा वन विभाग की टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed