फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   खनिज स्टाकों पर छापे, सात स्टाक, दो हाइवा वाहन सीज

खनिज स्टाकों पर छापे, सात स्टाक, दो हाइवा वाहन सीज

Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खनिज स्टाकों पर छापे, सात स्टाक, दो हाइवा वाहन सीज

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
प्रशासन ने खनिज भंडारों पर बृहस्पतिवार को औचक छापे मारे। कार्रवाई में सात भंडारों में 620 घनमीटर खनिज अवैध पाए जाने पर साढ़े 18 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है। सातों भंडारों को सीज कर भंडार स्वामियों के सुपुर्द किया गया है। कार्रवाई में अवैध भंडार स्थल पर मिले दो हाइवा वाहनों को भी सीज कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।


बृहस्पतिवार को एसडीएम अनिल चन्याल के नेतृत्व में भू-तत्व एवं खनिकर्म, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने खनिज स्टाकों पर अचानक छापे मारे। एसडीएम चन्याल एवं भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग के उप निदेशक भूवैज्ञानिक लेखराज ने बताया कि नायकखेड़ा में मो. हारून के स्टाक पर 290 घनमीटर अवैध भंडार मिलने पर 4 लाख 23 हजार 300 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा नायकखेड़ा में ही दिव्यांशु सिंह के स्टाक पर 80 घनमीटर पर दो लाख 61 हजार 600 रुपये, आमबाग में चंद्रमोहन जोशी के स्टाक पर 20 घनमीटर पर 2 लाख 15 हजार 400 रुपये, ज्ञानखेड़ा में चंद्रमोहन वर्मा के स्टाक पर 120 घनमीटर पर 2 लाख 92 हजार 400 रुपये, मोहनपुर में गंगा दत्त खर्कवाल के स्टाक पर 30 घनमीटर पर 2 लाख 23 हजार 100 रुपये, ज्ञानखेड़ा में बंशीधर जोशी के स्टाक में 40 घनमीटर पर दो लाख 30 हजार 800 रुपये एवं मोहनपुर में वकील अहमद के स्टाक पर 40 घनमीटर अवैध खनिज सामग्री मिलने पर दो लाख 30 हजार 800 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एसडीएम ने बताया कि सातों खनिज स्टाकों को सीज कर स्टाक स्वामियों के सुपुर्द किया गया है। भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग के उप निदेशक ने बताया कि छापे में तीन खनिज स्टाक पूरी तरह अवैध मिले, जबकि अन्य स्टाकों में भंडार के लिए स्वीकृत क्षेत्रफल से अधिक क्षेत्रफल में भंडार पाया गया है। छापामार टीम में प्रभारी कोतवाल उत्तम सिंह, पटवारी वीरेंद्र कुमार, प्रदीप जुकरिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed