फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तस्करी कर ले जाया जा रहा रेडीमेड कपड़ा पकड़ा

तस्करी कर ले जाया जा रहा रेडीमेड कपड़ा पकड़ा

Fri, 09 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
तस्करी कर ले जाया जा रहा रेडीमेड कपड़ा पकड़ा

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। धनुषपुल स्थित एसएसबी जवानों ने भारत से तस्करी कर ले जाया जा रहा रेडीमेड कपड़ा बरामद किया। तस्कर एसएसबी को देख सामान फेंक नेपाल की ओर फरार हो गया।


बृहस्पतिवार देर शाम धनुषपुल डी कंपनी के प्रभारी कमांडर एसआई मग सिंह के निर्देश पर गढ़ीगोठ बीओपी के जवान प्रभारी आनंद बल्लभ जोशी, एचसी नसीब चंद, कांस्टेबल सुमित कुमार, अनूप कुमार, प्रद्युमन कुमार नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग पर थे। जैसे ही जवान पिलर संख्या 802/11 के पास पहुंचे, उन्हें एक व्यक्ति सिर पर बोरा लादकर नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया। एसएसबी जवानों को अपनी ओर आता देख उसने बोरा फेंक नेपाल की ओर दौड़ लगा दी। एसएसबी जवानों ने पास जाकर बोरा खेला तो उसमें काफी मात्रा में रेडीमेड कपड़ा बरामद हुआ। एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई कर बरामद कपड़ा खटीमा स्थित कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया। एसएसबी डी कंपनी के प्रभारी ने बताया कि कस्टम विभाग पकड़े गए कपड़े के मूल्य का आकलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed