फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दो सड़क हादसों में आठ लोग घायल, तीन रेफर

दो सड़क हादसों में आठ लोग घायल, तीन रेफर

Sun, 08 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में आठ लोग घायल, तीन रेफर
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर शक्तिमान ट्रक व पिकअप की टक्कर में एक ठेकेदार समेत सात मजदूर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार व दो मजदूरों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। दूसरी तरफ मां श्री पूर्णागिरि धाम के ठुलीगाड़ टैक्सी स्टैंड बेक करते वक्त एक मैक्स पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मैक्स का चालक मामूली रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य का सिन्याड़ी निवासी ठेकेदार रमेश लाल पिकअप वाहन (यूए 05/3486) से मजदूरों को लेकर कार्य स्थल की ओर जा रहा था। सिन्याड़ी के समीप ही उनका पिकअप वाहन और विपरीत दिशा से आ रहे शक्तिमान ट्रक (यूके 03/1761) में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार ठेकेदार रमेश लाल के अलावा नेपाल निवासी मजदूर अमर सिंह, मनोज सिंह, प्रकाश सिंह, नरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह व भीम बहादुर घायल हुए हैं। घायलों को एक वाहन से फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्साधिकारी डा. आफताब अंसारी ने गंभीर रूप से घायल ठेकेदार रमेश लाल व मजदूर अमर सिंह एवं मनोज सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों को उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


इधर मां श्री पूर्णागिरि धाम में ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच संचालित मैक्स टैक्सी वाहन (यूए05/4459) का चालक ठुलीगाड़ स्टैंड में गाड़ी बेक कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर मैक्स करीब पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक मोनू मामूली रूप से घायल हो गया। घायल चालक को फौरन संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। अस्पताल में उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed