{"_id":"59a5ab264f1c1b3e738b45b8","slug":"111504029478-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी नियंत्रण पर कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानव तस्करी नियंत्रण पर कार्यशाला आयोजित
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्वयंसेवी संस्था रीड्स के सभागार में मंगलवार को कार्यशाला हुई। इसके मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार पांडेय थे। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण का महत्व, मानव तस्करी रोकने के कानूनी पहलुओं की जानकारी दी।
मुंसिफ मजिस्ट्रेट ने मानव तस्करी को समाज के लिए अभिशाप बताया। इसे रोकने में सरकार, कानून, पुलिस, संस्थाओं, नागरिकों की भूमिका बताई। उन्होंने रीड्स संस्था के कार्यों की सराहना की। स्वयंसेवी संस्थाओं और कार्यशाला में उपस्थित नागरिकों को उन्होंने प्रत्येक कार्य कानून के दायरे में रहकर करने की प्रेरणा दी। वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद प्रकाश ने भी मानव तस्करी के कारण, तरीके, रोकथाम के उपाय बताए। रीड्स संस्था के सचिव भुवन गड़कोटी ने संस्था की उपलब्धियां बताईं। कार्यशाला में थानाध्यक्ष राजेश पांडेय, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, एसओटीएफ प्रभारी मो. आसिफ, रीड्स संस्था के परियोजना निदेशक जनक चंद आदि थे।